मेरठ: मेरठ में सोहराब गेट बस डिपो पर ड्राइवर के रिटायरमेंट पर पार्टी में महिला से कराया गया फूहड़ डांस, वीडियो हुआ वायरल
Meerut, Meerut | Aug 1, 2026 मेरठ के सोहराब गेट डिपो पर उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के ड्राइवर पदम सिंह की रिटायरमेंट पार्टी हुई जिसमें महिला का फूहड़ डांस भी कराया गया । अब महिला के डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, ऐसे में सवाल उठता है कि डिपो में ARM जैसे बड़े अफसर बैठते है उसके बावजूद बस अड्डे में महिला का फूहड़ डांस किसने होने दिया और इसकी परमिशन किसने दी ।