खातेगांव: विधायक पंडित आशीष शर्मा ने पलासी में ₹60 लाख के उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया
रविवार दोपहर 12 बजे खातेगांव विधायक पंडित अशीष शर्मा ने पलासी में लगभग 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया इस स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा ग्रामीणजनों को उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।