फैज़ाबाद: रामनगरी में नाव पलटने की घटना में युवती के डूबने के बाद DM के निर्देश पर सरयू में 19 अगस्त तक नहीं चलेगी नाव
रामनगरी में नाव पलटने की घटना में युवती के डूबने की घटना के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर सावन झूला मेले में नौका बिहार कराए जाने को लेकर मोटर बोट पर रोक लगा दी गई। नाविकों के साथ रेजीडेंट मजिस्ट्रेट संदीप श्रीवास्तव व जल पुलिस ने शनिवार को आरती स्थल के बगल राम की पैड़ी पर बैठक की।, जिसमें नविकों को 19 अगस्त तक नाव न चलाने के निर्देश दिए हैं।