फैज़ाबाद: अयोध्या में आठ लाख घनफिट पत्थरों से बन रहा राम मंदिर का परकोटा,ट्रस्ट ने जारी की निर्माण की तस्वीरें
निर्माणाधीन राम मंदिर के द्वितीय तल पर भी कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। शिखर निर्माण व परकोटा का कार्य प्रगति पर है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा परकोटा निर्माण की कुछ तस्वीरें सार्वजनिक की गई है। कार्य को निर्धारित समय मार्च 2025 तक पूरा करने की जानकरी दी है। परकोटे में बेसमेंट को भी तैयार किया जा रहा है।