फैज़ाबाद: जिले में कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर अब परिषदीय विद्यालयों में भी होगी पीटीएम, BSA ने दी जानकारी
परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या कम मिलने की समस्या के निदान के लिए खंड शिक्षा अधिकारी शिक्षकों को भ्रमण कराएंगे और कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर पीटीएम भी होगी। बीएसए संतोष कुमार राय ने बताया कि बेसिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम है। इस समस्या को खत्म करने के लिए विद्यालयों में पीटीएम कराई जाएगी।