फैज़ाबाद: हिंदू सुरक्षा सेवा ट्रस्ट के माध्यम से हनुमानगढ़ी के महंत ने महिला अस्पताल में रेप पीड़िता को दी ₹51 हजार की सहयोग राशि
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने बताया कि आज जिला महिला अस्पताल में पीड़िता व उसके परिवार से मिलकर कुशल क्षेम जाना और हिन्दू सुरक्षा सेवा ट्रस्ट के माध्यम से 51 हजार की सहयोग राशि प्रदान की।मैं सदैव पीड़ित परिवार के साथ हमेशा खड़ा हूं।अयोध्या जैसी पावन धरती पर ऐसे जघन्य कृत्य करने वाले अपराधी को फांसी की सजा हो यही सरकार से मांग है।