कानपुर: कल्याणपुर में नाबालिक से दुष्कर्म वाले मामले को लेकर एसीपी कल्याणपुर ने दी जानकारी
थाना कल्याणपुर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले एक व्यक्ति के द्वारा थाना हाजा पर सूचना दी गई कि उसकी गैर मौजूदगी में उसके सगे मौसा के द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस सूचना पर वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में थाना कल्याणपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है साथ ही आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।