कानपुर: मोहर्रम के जुलूस में आपत्तिजनक नारे लगाने वाले मामले में की गई कार्रवाई के संबंध में एसीपी कल्याणपुर में दी जानकारी
विगत दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो क्लिप प्राप्त हुआ था जो 16/17.07.2024 की मध्य रात्रि निकलने वाले मोहर्रम जुलूस से संबंधित था। जिसमें कुछ व्यक्तियों द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाए जा रहे थे। वीडियो क्लिप के परीक्षण के उपरांत आयोजक व 40 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।