इगलास: इगलास मंगलायतन विश्वविद्यालय के प्रो. देवाशीष चक्रवर्ती को मिला नवरत्न सम्मान
Iglas, Aligarh | Jul 9, 2026 इगलास मंगलायतन विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के प्रोफेसर एवं प्रख्यात इंडियन स्लाइड गिटार वादक प्रो. देवाशीष चक्रवर्ती को भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आगरा की ताल सरगम अकादमी द्वारा ‘नवरत्न सम्मान-2026’से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।