कुरसाकांटा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आपदा प्रबंधन मंत्री ने किया योगाभ्यास, स्वास्थ्य और संतुलन का दिया संदेश
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को बटरहा लक्ष्मी स्थान परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री माननीय श्री विजय कुमार मंडल उपस्थित हुए। उन्होंने स्वयं योग अभ्यास में भाग लेकर स्वास्थ्य, संयम और संतुलन का संदेश दिया। योग सत्र का संचालन योग शिक्षक श्री श्रवण कुमार भारती