इटावा: चौबिया इलाके के राजपुर गांव में मेचबूतरे से गिरकर नवविवाहिता की मौत, मजिस्ट्रेट की निगरानी में पेनल से हुआ पोस्टमार्टम
Etawah, Etawah | Apr 17, 2026 चौबिया क्षेत्र के राजपुर गांव में गुरुवार को भैंस को चारा पानी करने के दौरान चबूतरे से गिरकर 22 वर्षीय नवविवाहिता शिवानी पत्नी सुमित गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वजन गंभीर अवस्था मे आयुर्विज्ञान विश्वद्यालय सैफई ले कर पहुंचे जहां इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। घटना से स्वजन में कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह 8 बजे अंतिम संस्कार हुआ। मृतका का 4 माह का एक बेटा है।