गाज़ियाबाद: गाजियाबाद GRP पुलिस ने ट्रेन में चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 3 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद GRP पुलिस टीम ने सोमवार शाम करीब 4 बजे पुलिस अधीक्षक रेलवे के निर्देश पर ट्रेनों में चोरी व लूट की आपराधिक घटनाओं के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3/4 से चंदू पांडे, शिवम तिवारी और अर्जुन नाम के 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।