बदायूं: लभारी गांव में रास्ते के विवाद में चार लोगों ने तीन लोगों को लाठी-डंडा, फरसा और चाकू से घायल किया
Budaun, Budaun | Apr 24, 2026 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के लभारी गांव में रास्ते के विवाद में चार लोगों ने रामनरेश पुत्र सरनाम सिंह, जय कुमार पुत्र रामनिवास, मुन्नी देवी पत्नी नेम चंद के लाठी डंडा, फरसा चाकू मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने तीनों घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।