कनाड़िया: डायवर्सन की बकाया राशि न चुकाने पर कनाड़िया के झलारिया में शोभित शांति निकेतन फार्म हाउस कुर्क
कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में जिले में अभियान चलाकर राजस्व वसूली की कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी क्रम मे बुधवार 12 बजे तहसील कनाडिया के अंतर्गत ग्राम झलारिया में मौजूद शोभित शांति निकेतन फार्म हाउस को कुर्क करने की कार्रवाई की गई।कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक़ भूमि स्वामी छगनलाल के विरूद्ध डायवर्सन राशि का भुगतान नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई।