कनाड़िया: ठग ने जज की फर्जी प्रोफ़ाइल बनाकर की ठगी, इंदौर क्राइम ब्रांच ने दर्ज किया मामला
इंदौर शहर में ठगी करने वाले अभी तक तो आम जनता को ठगी का शिकार बना रहे थे मगर अब इंदौर में एक जज को भी ठगी का शिकार बना लिया है ऐसी ही एक शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच को मिली है जिसमें इंदौर में पदस्थ एक जज की फर्जी प्रोफाइल बनाकर उसमें एक फर्जी फोटो लगाकर कॉन्टेक्ट लिस्ट में जो नाम है उनसे पैसे मांगे जा रहे है । जिसमें 70 हजार रुपए भी ठग को दे दिए गए है ।