करनाल: 15 अगस्त को करनाल में जिला स्तरीय भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज
Karnal, Karnal | Aug 4, 2026 डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने करनाल पुलिस लाइन में 15 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और गरिमामय आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। समारोह में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोहे होंगे। सभी विभागों को समय पर तैयारियां पूरी करने का निर्देश मिला है।