कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने रामड़ा रोड पर युवक पर जानलेवा हमला करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया, तमंचा व कारतूस बरामद
Kairana, Shamli | Jun 18, 2026 कैराना कोतवाली में गांव रामड़ा निवासी जबरदीन ने तहरीर दी थी। आरोप था कि रामड़ा रोड पर उसके साथ गाली—गलौज करते हुए मारपीट की गई और जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। उसे धमकी भी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। गुरुवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि उक्त घटना में अनस को गिरफ्तार किया गया है, जो गांव रामड़ा का ही रहने वाला है।