छतरपुर नगर: बीमारी से परेशान वृद्ध ने किशोर सागर तालाब में कूदकर जान दी, सुसाइड नोट बरामद
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के फौलादी कलाम निवासी प्रभु प्रकाश खरे ने बीमारी से परेशान होकर शहर के किशोर सागर तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और शव को तालाब से बाहर निकाला। वही इस मामले में आज 27 अप्रैल दोपहर करीब 4:00 बजे छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने विस्तृत जानकारी दी है।