चायल: चायल तहसील परिसर के बैंक परिसर से साइलेंट जनरेटर की बैटरी चोरी, पुलिस जांच में जुटी, देर शाम मिली जानकारी
चायल तहसील परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के बाहर लगे साइलेंट जनरेटर की बैटरी बीती रात अज्ञात चोरों ने पार कर दी। बुधवार सुबह बैंक खुलने पर बिजली कटने के दौरान जब कर्मचारी जनरेटर चालू करने पहुंचे, तो बैटरी गायब मिली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों का पता चले!