मोठ: चिरगाँव थाना क्षेत्र में पार्टी मनाने गया किशोर पारीछा डैम में डूबा, रेस्क्यू जारी, दोस्तों की मस्ती पलभर में बदली मातम
Moth, Jhansi | Jun 28, 2025 मामला चिरगांव के पारीछा डैम का है जहां चार दोस्त दिव्यांश, भारत,चेतन और रिंकू जन्मदिन की पार्टी और मस्ती के इरादे से परीक्षा डैम घूमने गए थे। वहां सभी ने पार्टी करना शुरू किया और कुछ देर बाद पानी में नहाने लगे। इसी दौरान एक 15 वर्षीय रिंकू रायकवार पुत्र प्रदीप रायकवार निवासी पारीक्षा कॉलोनी किशोर का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा।