रायपुर में 600 से अधिक किराएदारों की जाँच
रायपुर ग्रामीण पुलिस ने सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सिलतरा थाना क्षेत्र में विशेष सत्यापन अभियान चलाया। सांकरा स्थित जे.के. वीडियो हॉल परिसर में 600 से अधिक किरायेदारों और बाहरी श्रमिकों के दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान 6 संदिग्ध व्यक्तियों की विशेष तस्दीक कर जांच जारी है। पुलिस ने मकान मालिकों से किरायेदारों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने की अपील की है।
#RaipurRuralPolice
#TenantVerification
#PoliceVerificationDrive
#RaipurNews
#ChhattisgarhNews