रफीगंज: रफीगंज के कोना गांव में किसान के बेटे ने 423 अंक लाकर रचा इतिहास, गांव का नाम किया रोशन, दरोगा बनने का सपना
रफीगंज प्रखंड के कोना गांव के एक साधारण किसान परिवार से आने वाले छात्र अजय अकेला ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025-26 में 423 अंक प्राप्त कर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। मंगलवार रात्रि 8:00 बजे अजय ने बताया कि वह आगे चलकर बिहार दरोगा बनकर समाज एवं देश की सेवा करना चाहते हैं। सफलता का श्रेय परिजनों एवं शिक्षकों को दिया।