नगीना: नगीना क्षेत्र के गांव नैनपुरा सराय में गौशाला के पास अवैध तरीके से मिट्टी उठाने की शिकायत
Nagina, Bijnor | Jun 24, 2026 बुधवार की अपराह्न करीब 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नगीना के गांव नैनपुरा सराय में गौशाला के पास से अवैध तरीके से मिट्टी के उठान की शिकायत की गई है। आरोप है कि दिन-रात मिट्टी का खनन किया जा रहा है। इस मामले में सीओ नगीना को संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर जांच के लिए निर्देशित किया गया है।