आज़मगढ़: कुंवर सिंह उद्यान में संपूर्ण भागीदारी यात्रा संपर्क यात्रा को लेकर जन अधिकार पार्टी ने की तैयारी बैठक
कुंवर सिंह उद्यान में रविवार को जन अधिकार पार्टी की जिला इकाई की बैठक हुई। जिसमें 15 फरवरी को जनपद में आने वाले संपूर्ण भागीदारी यात्रा संपर्क यात्रा की तैयारी को लेकर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रणनीति तय की। इस दौरान जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष कैलाश मौर्य ने बताया कि चौथे चरण की यात्रा वाराणसी से शुरू होकर जौनपुर होते हुए आजमगढ़ पहुंचेगी।