आज़मगढ़: प्राइवेट बस स्टैंड नरौली से हत्या के प्रयास में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
4 जनवरी को वादी रामप्रकाश यादव पुत्र बालकरन यादव निवासी रैदोपुर सिविल लाइन आजमगढ़ ने शहर कोतवाली पर प्रार्थना पत्र दिया था कि वह ज्ञानेन्द्र सिंह के यहां प्राइवेट नौकरी करता है। सुबह 11 बजे ज्ञानेन्द्र सिंह की जमीन पर बाउन्ड्री वाल निर्माण का काम चल रहा था। वह वहां का काम काज देख रहा था। तभी श्रवण यादव, उमेश यादव, मनीष यादव निवासीगण हाफिजपुर ने हमला किया था।