हटा: रसीलपुर गांव में बाल विवाह की सूचना,हटा sdm और महिला बाल विकास अमला मौके पर पँहुचा
Hatta, Damoh | Jun 26, 2026 हटा ब्लॉक के रसीलपुर गांव में बाल विवाह होने की सूचना पुलिस-प्रशासन को मिली,गुरुवार रात करीब 10 बजे हटा sdm राकेश मरकाम,नायब तहसीलदार राजेश सोनी,परियोजना अधिकारी शिव राय,महिला बाल विकास टीम और हटा पुलिस के साथ गांव पँहुचे अधिकारियों की जांच में पता चला , युवक की बारात रसीलापुर गांव से पन्ना जिले के रैपुरा रवाना हो चुकी थी