मोतिहारी: मोतिहारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 03 नाबालिकों को कराया गया मुक्त, 01 आरोपी गिरफ्तार: सदर-01 डीएसपी ने दी जानकारी
थाना पर एक बालक लगभग 16-17 वर्ष मदद की गुहार लगाते हुए पहुँचा। ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी को बालक ने बताया कि इनकी दोस्त को कुछ लोगों द्वारा उठा ले गये तथा इन्हे मारपीट कर भगा दिया गया। सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष बंजरिया द्वारा अपनी टीम के साथ तत्काल बताए गए स्थान पर पहुँच कर छापेमारी की गई।