गुलाना: सीएम मोहन यादव ने शुजालपुर से गुलाना मंडी का वर्चुअल लोकार्पण किया, गुलाना बायपास की घोषणा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार दोपहर 12 बजे शुजालपुर पहुंचे। उन्होंने गुलाना उप कृषि मंडी का वर्चुअल लोकार्पण किया और गुलाना में बायपास निर्माण की घोषणा की। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने गुलाना में 132 केवी विद्युत केंद्र स्थापित करने की मांग रखी। सीएम ने क्षेत्र के कई विकास कार्यों की घोषणाएं भी कीं।