फरीदपुर: फरीदपुर में कांवड़ यात्रा पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
बरेली के फरीदपुर कस्बे में एक युवक ने सोशल मीडिया पर कावड़ यात्रा को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की। ऊंचा मोहल्ला निवासी समीर गजनबी द्वारा शेयर की गई विवादित तस्वीर में कावड़ यात्रा का मजाक उड़ाया गया था। इस पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।