तखतपुर: स्कूल बसों की जांच में सामने आईं खामियां, 233 बसों का परीक्षण, 140 फिट, शेष को सुधार के दिए गए निर्देश
रविवार को दोपहर2:00 बजे, स्कूल बसों की जांच में सामने आईं खामियां, 233 बसों का परीक्षण, 140 फिट, शेष को सुधार के निर्देश, यातायात पुलिस बिलासपुर व परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से 233 स्कूल बसों की जांच की। इनमें 140 बसें मानकों पर सही पाई गईं, जबकि 93 बसों में कमियां मिलीं। बस स्टाफ का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया, जिसमें शुगर, बीपी व अन्य बीमारियां पाई गईं।