जबलपुर: अमृत योजना के काम से बढ़ी परेशानी, पुलिस ने कॉलोनी वासियों को सुरक्षित यातायात का दिया आश्वासन
जबलपुर समदड़िया नगर और समीक्षा टाउन सहित आसपास की कॉलोनियों में अमृत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों से स्थानीय लोगों को यातायात संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों ने आज बुधवार को 2:00 बजे पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बताया कि निर्माण कार्यों के कारण किए गए डायवर्जन की उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे भारी वाहन रिहायशी इलाकों से गुजर रहे ह