बारां: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू, परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की कतारें लगीं
Baran, Baran | Feb 12, 2026 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं बोर्ड की परीक्षा गुरुवार सुबह 8:30 बजे से शुरू हो गई आज दसवीं बोर्ड का अंग्रेजी विषय का पेपर है शहर में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर अभिभावक अपने बच्चों के साथ पहुंचे और रोल नंबर देखने के बाद बच्चों को अंदर प्रवेश करवाया बच्चे भी उत्साह पूर्वक परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे