शाहबाद: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मारी टक्कर, चालक घायल
Shahbad, Baran | Aug 26, 2026 शाहाबाद नेशनल हाईवे-27 पर मुगांवली बाईपास के पास बुधवार सुबह हादसा हो गया। यहां मंडी की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक को चोटें आईं। बताया गया कि किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में जींस भरकर मंडी जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी।