अनूपपुर: हाथियों के आतंक से दो मौतों पर कांग्रेस का गुस्सा, डीएफओ कार्यालय घेरने की चेतावनी
जिले में हाथियों के बढ़ते हमलों से दहशत का माहौल है। अब तक दो लोगों की मौत और कई घायल हो चुके हैं। ताजा घटना में एक बच्ची की हाथी के कुचलने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी मिलते ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान जिला चिकित्सालय पहुंचे और पीड़ित परिवार को मुआवजा व अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराई। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाए हैं।