मुज़फ्फरनगर: चकबंदी अधिकारी पर किसान ने लगाया अभद्रता का आरोप, वायरल वीडियो के बाद भड़के किसान, 22 जून को बड़ा प्रदर्शन की चेतावनी
पुरबालियान गांव में किसान और चकबंदी अधिकारी के बीच कथित अभद्रता व हाथापाई का वीडियो वायरल होने के बाद किसानों में रोष फैल गया है।भाकियू नेता विकास शर्मा ने चकबंदी विभाग पर भ्रष्टाचार और किसानों के शोषण के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए 22 जून को आंदोलन की चेतावनी दी