बांका: सात निश्चय-3 के तहत जनसुनवाई पर जोर, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Banka, Banka | Jun 12, 2026 बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत “सबका सम्मान–जीवन आसान के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में बांका जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह 11 बजे डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में समाहरणालय में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई।जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखी।