एटा: जीटी रोड गौशाला के समीप पिता-पुत्रों के बीच दुकान पर गाड़ी बनाने को लेकर विवाद, मारपीट में तीन लोग घायल
एटा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के जीटी रोड स्थित गौशाला के समीप रविवार की दोपहर मोहल्ला किदवई नगर के रहने वाले पिता पुत्रों के बीच गाड़ी रिपेयर करने को लेकर गली गलौज के बाद जमकर मारपीट हुई जिसमें तीन लोग पिता पुत्र घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, वहीं पुलिस मारपीट के मामले की जांच पड़ताल में जुटी।