करनैलगंज: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, शव कमरे में फांसी पर लटका मिला
कटरा बाजार के बनगांव मे एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों मे फांसी पर लटका मिला। मृतका की पहचान छतरपुरवा गांव निवासी नसरीन के रूप मे हुई है। सूचना पर पुलिस व नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। शव को PM के लिए भेजकर जांच शुरू की गई है। सोमवार 4 बजे थानाध्यक्ष ने बताया कि पारिवारिक विवाद या मानसिक तनाव की आशंका है, अंतिम स्थिति PM रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।