मेरठ: शास्त्रीनगर में BJP नेता के पार्लर में पैसों को लेकर महिलाओं के साथ की गई मारपीट, बचाने आए नेता को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Meerut, Meerut | Nov 23, 2024 मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात भाजपा नेता के ब्यूटी पार्लर में हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। हेयर वॉश के पैसे मांगने पर दो महिलाओं ने अपने साथियों के साथ पार्लर में जमकर हंगामा और मारपीट की। इस घटना में पार्लर के मालिक भाजपा नेता आशु खरबंदा समेत कई लोग घायल हो गए।