जगरनाथपुर के मल्हार कोचा में बच्चा चोरी के शक में कुछ गरीब परिवारों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया है। बुधवार शाम करीब पांच बजे स्थानीय नेता आनंद मूर्ति ने बताया कि अफवाहों और गलतफहमियों के कारण कुछ निर्दोष गरीब परिवारों को बिना किसी जांच या प्रमाण के संदेह के घेरे में ले लिया गया है और उनका सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया है।