मेजा: रामपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल गोवंश को पुलिस ने सड़क से हटवाकर कराया इलाज
Meja, Allahabad | Apr 21, 2025 यमुनापार क्षेत्र के रामपुर के पास सोमवार शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मार्ग पर घूम रही बेजुबान जानवर गौवंश घायल हो गई। टक्कर तेज होने की वजह से वह मार्ग पर तड़प रही थी। सूचना होने पर रामपुर चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार मौके पर पहुंचे उपस्थित लोगों की मदद से मार्ग पर तड़प रही गाय को बाहर हटवाया गया। साथ ही डॉक्टरों की टीम को बुलाकर इलाज भी करवाया।