मेजा: चांद खमरिया के मृग क्षेत्र में भूख और प्यास से तड़प रहे हिरण, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Meja, Allahabad | Apr 20, 2025 मेजा तहसील क्षेत्र के चांद खमरिया में मृग क्षेत्र बनाया गया है। यह मृग क्षेत्र 88 हेक्टेयर में फैला हुआ है, जिसमें 500 से अधिक काला व अन्य हिरण विचरण करते हैं। रविवार को भूख और प्यास से तड़प रहा एक हिरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद संबंधित अधिकारियों में खलबली मच गई। SDM मेजा से फोन पर संपर्क किया गया, फोन नहीं उठा।