डोमचांच: नवलशाही थाना में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण कराने के लिए शांति समिति की बैठक
बकरीद पर्व शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण मे कराने को लेकर शनिवार को नवलशाही थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक शनिवार को 5 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुमन कुमार ने किया। बैठक मे विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर पर्व को मिल जुल कर मनाने का संकल्प लिया।