सीतापुर: सिद्धार्थ नगर में शराब के नशे में हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, 8 लोग हुए घायल
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के लोनियन पुरवा सिद्धार्थ नगर इलाके में शराब के नशे में हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई थी मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के कुल आठ लोग जख्मी हो गए थे घायलों को उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई है।