जानसठ: भोपा पुलिस ने दबिश के दौरान एक शराब की भट्टी पर की छापेमारी, भारी मात्रा में शराब और उपकरण सहित एक तस्कर गिरफ्तार
भोपा पुलिस ने जीरो ड्रग्स अभियान के अंतर्गत एक शराब की भट्टी पर छापेमारी करते हुए मौके से 60 लीटर कच्ची शराब और भारी मात्रा मे लहन और शराब के उपकरण बरामद किए गए। जिसमें शराब तस्कर बूटा सिंह पुत्र बलकार क़ो गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए शराब तस्कर को जेल भेज दिया है