जानसठ: जानसठ कस्बे में दुकानों के मार्केट के लैंटर को उठाने के दौरान बड़ा हादसा, दर्जनों मजदूर मलबे में दबे, बचाव कार्य जारी
जानसठ कस्बे के बिजली घर के समीप रविवार को एक बड़ा हादसा उस दौरान हुआ, जब कई दुकानों से बनी मार्किट क़ो दर्जनों मजदूर मशीन लगाकर लैंटर क़ो ऊपर उठा रहे थे।तभी अचानक पूरी बिल्डिंग चंद सेकंडो मे धाराशयी हो गई और देखते ही देखते बड़ा हादसा हो गया।बिल्डिंग के मलबे के नीचे दर्जनों मजदूर दब गए प्रशासन द्वारा बचाव राहत कार्य शुरू कर दिया है