जानसठ: जानसठ कस्बे में लेंटर गिरने से मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत, अन्य लोगों का रेस्क्यू अभियान जारी
जानसठ कस्बे मे दिन छिपते ही रविवार क़ो एक मार्केट का लेंटर गिरने से उस समय बड़ा हादसा हो गया,जब मलबे में दबे हुए हैं दर्जन भर से ज्यादा मजदूर हादसे का शिकार हो गए। जिलाधिकारी महोदय अरविंद मल्लप्पा बंगाली ने मीडिया क़ो जानकारी देते हुए बताया की अभी तक इस हादसे मे एक मजदूर की मौत हुई है बाकी सभी दबे हुए लोगों क़ो बचाने का प्रयास किया जा रहा है।