देहरादून: अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कहा, सरकार इलीगल चीजों के प्रति सख्त है
अवैध मदरसों की कार्रवाई को लेकर प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कहा कि इलीगल चीजों को लेकर पहले से ही सरकार का सख्त रुख है। जंगलों के अंदर अवैध निर्माण को बड़ी संख्या में हटाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर जो भी अवैध रूप से कब्जा किया गया है उन्हें हटाया जा रहा है और आगे भी हटाया जाएगा।