ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पनोठा में मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। नशे में धुत्त दो युवकों ने राजेन्द्र सेन पर पहले मारपीट की, फिर पेट में कई बार धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजेन्द्र को 112 की मदद से शनिवार की शाम 5 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।