चाईबासा: आदिवासी की जमीन पर गैर आदिवासी के द्वारा दखल मामले में हुई जांच, सरकारी अमीन ने किया सीमांकन
सदर अंचल क्षेत्र के मतकमहातु (टुंगरी) में सदर अंचल कार्यालय की ओर से मतकमहातु निवासी रैयत चाहत देवगम की पुश्तैनी भूमि का शुक्रवार को सीमांकन किया गया। इस विवादित भूमि पर बनवारी लाल नेवटिया का दखल है। सीमांकन के दौरान जांच में सदर अंचल के सरकारी अमीन ने पाया कि आवेदित जमीन का आंशिक भाग एक चहारदीवारी के अंदर है। जो चहारदीवारी बनवारी लाल नेवटिया ने खड़ी की है।